BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में की गई सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी  

by bnnbharat.com
August 14, 2020
in समाचार
पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में की गई सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी  
Share on FacebookShare on Twitter

शशि भूषण दूबे कंचनीय,
मीरजापुर:  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर डा0 धर्मवीर सिंह के द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन कर अपराध गोष्ठी की गयी. अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन के आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम जनपद के थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गयी, व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया.

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध गोष्ठी की गयी, जिसमे आगामी गणेश चतुर्थी व मोहर्रम के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये की कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत गाइड लाइन के अनुसार कही पर भी सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा नहीं रखी जायेगी और ना ही मोहर्रम में ताजिया सार्वनजनिक स्थानों पर रखी जायेगी. सभी लोग अपने अपने घरों में धार्मिक आयोजन करेगे, कोई भीड़ या जमावड़ा नहीं किया जायेगा और न ही किसी प्रकार का जुलुस निकाला जायेगा .

सभी थाना प्रभारी इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायेगे. के निर्देश दिये गये इसके उपरान्त जनपद की कानून व्यवस्था, आईजीआरएस,आपराधिक प्रकरण, विवेचनाओं के निस्तारण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही आदि बिन्दुओं की समीक्षा की गयी, टॉप-10 अपराधियों, 4 सीट एफआर का दाखिला, मालों का निस्तारण, वन माफिया, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया,.

पॉक्सो व बलात्कार जैसे मुकदमों की विवेचना का निस्तारण, बाइकर्स गैंग के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए, मुकदमों की प्रभावी पैरवी, इनामिया अपराधियों पर नकेल लगाने हेतु समुचित विधिक कार्यवाही निगरानी व चेकिंग, पुराने अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग, दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर अभियोग करने, चरित्र सत्यापन पासपोर्ट सत्यापन तथा शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने, आईजीआरएस एवं अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किये जाने के संबंध में, मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारण्ट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराये जाने के संबंध में, पुराने अभियोगो के तत्काल निस्तारण के संबंध में, समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए.

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का आपस में तथा जनता के प्रति व्यवहार अच्छा हो व सभी मिलजुल कर अपराध नियन्त्रण की कार्यवाही करायें. कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी पुलिस कर्मी नियमित रुप से सेनेटाइजर, मास्क, गल्व्स, का इस्तेमाल करे, सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित किये गये भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही आवश्यक रूप से करायी जाये व गैंगेस्टर के पंजीकृत मुकदमों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराते हुये उनके विरूद्ध धारा 14(1) की कार्यवाही भी अवश्य करायी जाये तथा अवैधानिक कार्यों से अर्जित की गयी सम्पत्ति को जब्त करायें.

ताकि इस प्रकार की प्रवृत्ति को प्रसारित होने से रोका जा सके. समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त थाना प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्र में चलने वाली पुलिस मोबाईलों, रात्रिगश्त, पैदलगश्त एवं चेकिंग में प्रभावी रूप से कार्यवाही करायें तथा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा सक्रिय रहकर की जाने वाली कार्यवाही को पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी व निष्ठा से निष्पादित किया जाये, जिससे कार्यवाही का बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके.

इस क्रम में समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया कि विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी करें एवं अभिसूचना संकलित कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें, क्योंकि विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी. चोरी, वाहन चोरी एवं गुमशुदगी के अपराधों के सम्बन्ध में थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित बीट आरक्षी अपने क्षेत्र में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य व्यक्तियों के संदिग्ध हरकतों के सम्बन्ध में जानकारी कर घटना के खुलासे हेतु लाभप्रद सूचना प्राप्त करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Next Post

गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अमरदीप फुटपाथ पर बेच रहे है सब्जियां

Next Post
गोल्डेन ब्वाॅय बेच रहा है सब्जी, प्राइवेट कार चलाकर अपना कर्ज चुकाया

गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अमरदीप फुटपाथ पर बेच रहे है सब्जियां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d