BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तीसरी बार सैन्य वार्ता

चुशुल में बैठक  

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तीसरी बार सैन्य वार्ता
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  मंगलवार को  लद्दाख में चल रहे सीमा तनाव के बीच भारत और चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारी तीसरी बार मुलाकात करेंगे. सीमा विवाद का हल ढूंढ़ने और सैन्य तनाव को कम करने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ रहा है.

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद से एशिया के दो सबसे बड़े देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है.
सूत्रों ने बताया है कि 14 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और दक्षिण जिनजियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख मेजर जनरल लियू लिन के बीच मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे चुशुल-मोल्डो में ‘बॉर्डर पर्सनल मीटिंग’ (बीपीएम) बिंदु पर बैठक होगी. बैठक का आयोजन पहली बार चुशुल में किया जाएगा. बता दें कि, इससे पहले छह जून और 22 जून को हुई दो बैठकें मोल्डो में आयोजित की गई थीं

सूत्रों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा तनाव को कम करने के लिए बैठकों में बनाई गई योजनाओं पर अमल न करने से भारतीय पक्ष खासा नाराज है. पीएलए इन योजनाओं को जमीन पर उतारने में नाकाम रही है.

उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने वाली बैठक में भारत का उद्देश्य अतिरिक्त आत्मविश्वास निर्माण उपायों के साथ तनाव को कम करने और विवाद को खत्म करने के लिए बनाई गई योजना को अंतिम रूप देने के तरीकों पर चर्चा करना होगा.

सूत्रों ने बताया कि चीनी सेना ने पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट पर ‘फिंगर 4 से फिंगर 8’ के इलाके पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है और चीनी सैनिक भारतीय गश्ती दल को लगातार रोक रहे हैं. साथ ही चीनी सैनिक गलवां घाटी में पेट्रोलिंग प्वाइंट-14 और डेपसांग क्षेत्र में भी भारतीय गश्ती दल को रोकने में लगे हुए हैं.

हिंसा वाली जगह पर चीनी सैनिकों को पीएलए ने अपना पूरा समर्थन दिया हुआ है. साथ ही उन्हें पीएलए की ‘4 मोटराइज्ड इन्फैंट्री डिवीजन’ और ‘6 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री डिवीजन’ से टैंक और हथियार मुहैया कराए जा रहे हैं. इसके अलावा पश्चिमी थिएटर कमांड की रिजर्व बटालियन को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ तैनात किया गया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल 

Next Post

बिहार में मिले 112 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 9618

Next Post
बिहार में मिले 112 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 9618

बिहार में मिले 112 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 9618

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d