BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीम के पेड़ से निकला दूध, पूजा पाठ करने लोगों की उमड़ी भीड़

by bnnbharat.com
January 24, 2020
in समाचार
नीम के पेड़ से निकला दूध, पूजा पाठ करने लोगों की उमड़ी भीड़
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : अंधविश्वास पर लोगों की आस्था भारी पड़ते नजर आई जहां एक चमत्कार देखने को मिला. बर्मामाइंस के सिक्योरिटी फ्लैट स्थित नीम के पेड़ से दूध की धार गिरते स्थानीय लोगों ने देखा और फिर धीरे-धीरे यह बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गई.

लोगों ने पहले इसे अफवाह के रूप में सुना पर जैसे ही वे बर्मामाइंस पहुंचे उनकी आंखे फटी की फटी रह गई, पेड़ से निकलते दूध के धार को स्थानीय लोग ईश्वर का चमत्कार मानते हुए पूजा पाठ में जुट गए. सुबह से शाम तक लोगों का तांता उक्त स्थान पर लगी रही. पूजा करने के लिए बारी बारी से लोग अपना इंतजार कर पूजा पाठ में लीन नजर आए. वही इस चमत्कार को ईश्वर का रूप मानते हुए दूर दरार से लोग यहा पूजा पाठ के लिए पहुंचने लगे है. स्थानीय महिला जयंती मुखी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने सुना है कि पेड़ से दूध निकल रहा है वो दर्शन करने चली आई और ईश्वर रूपी इस चमत्कार के समक्ष नतमस्तक होकर अपना सुख दुख उनके सामने रख दिया.

इतना ही नही जैसे जैसे लोगो को इस चमत्कार का पता चल रहा है वैसे वैसे लोगों का जनसैलाब उक्त स्थान पर उमड़ता जा रहा है. लोग कई किलोमीटर दूरी का सफर तय कर चमत्कारी कार्यस्थल पर इस चमत्कार का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. वहीं टेल्को निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जैसे उन्हें पता चला वह चमत्कार को देखने पहुंचे और पाया कि या चमत्कार बिल्कुल सच है. उन्होंने कहा इससे पहले ऐसी घटना ना कभी उन्होंने देखी ना कभी उन्होंने सुनी है.

साथ ही उन्होंने बताया नीम का वृक्ष बेहद कड़वा होता है पर इस वृक्ष से जो दूध निकल रहा है उसे लोग प्रसाद के रूप मैं ग्रहण कर रहे हैं और दूध में काफी मिठास है. उन्होंने कहा वृक्ष के दर्शन करने से उन्हें साक्षात भगवान के दर्शन का एहसास मिल रहा है. उधर घाटशिला, मझगांव, चाईबासा कहने वाले लोगों को इस चमत्कारी घटना के संबंध में जानकारी मिल रही लोग देर ना करते हुए उक्त स्थान पर पहुंचकर इस चमत्कारी घटना को अपनी आंखों से देखने के लिए व्याकुल दिख रहे हैं.

जहां नीम के पेड़ से निकल रहे दूध के धार को प्रसाद के रूप में लोगों के बीच वितरित किया जा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों ने उक्त स्थान को पूरी तरह से घेर दिया है. वहीं स्थानीय मनोज कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व भीड़ के बीचो बीच सांप निकला और सीधे नीम के पेड़ के ऊपर जाकर बैठ गया उनके अनुसार वे इसे शीतला माता का रूप मान रहे. बहरहाल इस चमत्कारी घटना के पीछे कारण कुछ भी हो पर सारे सवालों को दरकिनार करते हुए लोगो का इस तरह से पूजा-पाठ में लीन नजर आना साफ दिख रहा है आस्था हर सवालों से ऊपर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रशासनिक पदाधिकारीयों ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ

Next Post

कोऑपरेटिव कॉलेज में 10 दिवसीय एनसीसी ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत

Next Post
कोऑपरेटिव कॉलेज में 10 दिवसीय एनसीसी ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत

कोऑपरेटिव कॉलेज में 10 दिवसीय एनसीसी ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d