BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर दल में करोड़पति उम्मीदवार, सबसे अधि‍क भाजपा में

by bnnbharat.com
December 4, 2019
in Uncategorized
हर दल में करोड़पति उम्मीदवार, सबसे अधि‍क भाजपा में

हर दल में करोड़पति उम्मीदवार, सबसे अधि‍क भाजपा में

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर को होना है. अन्य चरणों की तरह इस चरण में भी किस्मत आजमाने वाले करोड़पति उम्मीदवारों की लंबी सूची है. सबसे अधिक पैसा वाले समाजवादी के प्रत्याशी हफीजुद्दीन अंसारी हैं. उनके पास 31.88 करोड़ की संपत्ति है. वे सिंदरी विधानसभा सीट से खड़े हैं. चौथे चरण में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या 48 है. इसकी जानकारी खुद प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को सौंपे शपथ पत्र में दी है. सबसे अधि‍क करोड़पति उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी से खड़े हैं.

शपथ पत्र में सबसे अमीर प्रत्याशी हफीजुद्दीन अंसारी ने अपनी आमदनी का स्रोत खेती और व्यवसाय बताया है. उनका लॉज और कांटा घर है. अंसारी की उम्र 66 साल है. ‌उनकी वार्षिक आय 4.90 लाख रुपये है.

उनके पास 50 लाख रुपये की कृषि भूमि, 13 करोड़ रुपये की गैर कृषि भूमि और 16 करोड़ रुपये का व्यापारिक भवन है. पढ़ाई के नाम पर वे साक्षर हैं.

शपथ पत्रों के अनुसार सबसे अधिक 10 करोड़पति भारतीय जनता पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे हैं. इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा का नंबर आता है. इन दलों के क्रमश: 7 और 6 प्रत्याशी करोड़पति हैं. मासस और टीएमसी से भी करोड़पति प्रत्याशी खड़े हैं.

इनके पास 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति

  • हाजी हुसैन अंसारी, झामुमो : 7.42 करोड़
  • संजय कुमार सिंह, बसपा : 5.16 करोड़
  • राज पालिवार, भाजपा : 7.96 करोड़
  • गंगा नारायण राय, आजसू : 11.89 करोड़
  • शमीम खान, झाविमो : 4.51 करोड़
  • सुरेश पासवान, राजद : 7.83 करोड़
  • जय प्रकाश वर्मा, भाजपा : 2.92 करोड़
  • राज सिन्हा , भाजपा : 3.67 करोड़
  • विकास रंजन, लोजपा : 5.48 करोड़
  • मन्नान मल्लिक, कांग्रेस : 2.19 करोड़
  • योगेंद्र यादव, झाविमो : 2.48 करोड़
  • रागिनी सिंह, भाजपा : 2.99 करोड़
  • विक्रम पांडेय, भाजपा : 4.19 करोड़
  • मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो : 2.10 करोड़
  • जलेश्वर महतो, कांग्रेस : 2.71 करोड़
  • ढुल्लू महतो, भाजपा : 3.23 करोड़
  • निर्भय कुमार शाहाबादी, भाजपा : 8.79 करोड़
  • सुदिव्य कुमार, झामुमो : 3.80 करोड़
  • उपेंद्र शर्मा, लोजपा : 20.18 करोड़
  • चुन्नूकांत, झाविमो : 4.20 करोड़
  • अब्दुल मोबिन रिजवी, एआईएमआईएम : 2.11 करोड़
  • प्रदीप कुमार साहू, भाजपा : 2.16 करोड़
  • राजेंद्र महतो, आजसू : 4.66 करोड़
  • बिरंची नारायण, भाजपा : 2.01 करोड़
  • फूलचंद मंडल, झामुमो : 2.90 करोड़
  • सदानंद महतो, आजसू : 2.04 करोड़

दलवार करोड़पति उम्मीदवार

भाजपा : 10
झामुमो : 07
झाविमो : 06
आजसू : 04
कांग्रेस : 03
बसपा : 03
एआइएमआइएम : 03
लोजपा : 03
जदयू : 02
आप : 02
सपा : 02
राजद : 01
मासस : 01
टीएमसी : 01

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुप्त सूचना के आधार पर 245 बोतल देशी शराब जब्त

Next Post

जम्मू में हिमस्खलन ने मचाई तबाही, सेना के चार जवान शहीद

Next Post
जम्मू में हिमस्खलन ने मचाई तबाही, सेना के चार जवान शहीद

जम्मू में हिमस्खलन ने मचाई तबाही, सेना के चार जवान शहीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d