नयी दिल्ली:केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है.आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान दिया है.
मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो इसके लिए रामभक्तों ने लम्बा संघर्ष किया है और यहां तक कि अपने प्राणों की आहुति भी दी है. यह दिन उन्हें भी स्मरण और नमन करने का दिन है.समस्त देशवासियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन की हार्दिक शुभकामनाएं.

