BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहाड़ी मंदिर बाबा का लाखों लोगों ने किया ऑनलाइन दर्शन

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in Uncategorized
पहाड़ी मंदिर बाबा का लाखों लोगों ने किया ऑनलाइन दर्शन
Share on FacebookShare on Twitter
  • श्रावण माह की तरह वर्तमान में भी ऑनलाइन व्यवस्था लागू रहेगी

  • कोरोना के रोकथाम हेतु  बहाल की गई ऑनलाइन व्यवस्था रहेगी जारी

  • पूजन-अर्चन का कार्य ऑनलाइन करवा रहे हैं श्रद्धालु

रांची: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रांची पहाड़ी मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया है. श्रावण माह एवं अन्य दिनों में भी पहाड़ी बाबा का पूजा एवं सुलभ दर्शन के लिए ऑनलाईन व्यवस्था की गई थी, जिसमें लाखो श्रद्धालुओं द्वारा Jhargov TV एवं  YouTube  के माध्यम से घर बैठे दर्शन लाभ प्राप्त किया गया.

साथ ही इस दौरान 70 भक्त द्वारा रूद्राभिषेक हेतु कुल 77064 रूपया एवं विशेष पुजा के लिए 62 भक्तों द्वारा कुल 6262 रूपया तथा दान में कुल 15240 रूपया दी गई.

ऑनलाईन पूजा व्यवस्था होने से देश के कोने-कोने से ही नही अपितु विदेशों में रह रहे शिवभक्तों द्वारा रूद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना करायी गई.

कोरोना संक्रमण काल के दौरान ऑनलाईन पूजा रांची पहाड़ी मंदिर में कार्यरत पूजारी द्वारा कराने से आम भक्तों के बीच हर्षो उल्लास का महौल है, जिसके कारण शिव भक्तों का जमावड़ा पहाड़ी मंदिर के पास नहीं हुई.

रांची पहाड़ी मंदिर एवं परिसर में श्रावन माह में मुख्य गेट के सामने बैरेकेटिंग एवं समुचित पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी तथा 33 CCTV के द्वारा सतत् निगरानी किया गया.

पुनः 8 CCTV रांची पहाड़ी मंदिर के गेट एवं सम्पर्क रास्ते में लगाया गया, जिसे सुखदेवनगर थाना से भी देखने की व्यवस्था की गई ताकि किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या होने पर तत्काल थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच सके.

आम श्रद्धालुओं द्वारा फेसबुक एवं व्हाट्सअप के माध्यम से प्रातः एवं संध्या श्रृंगार का दर्शन तथा YouTube  के माध्यम से ऑनलाईन दर्शन प्रतिदिन किया जा रहा है.

वर्तमान में भी रूद्राभिषेक, विशेष पूजा तथा दान ऑनलाईन के माध्यम से किया जा सकता है. रूद्राभिषेक संध्या 5.30 बजे से एवं विशेष पूजा का ऑनलाईन दर्शन 5.00 से किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पैसा नहीं देने पर नशेड़ियों ने की किसान से मारपीट

Next Post

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उपायुक्त रांची ने किया दौरा, सुधार क्षेत्र पर की चर्चा

Next Post
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उपायुक्त रांची ने किया दौरा, सुधार क्षेत्र पर की चर्चा

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उपायुक्त रांची ने किया दौरा, सुधार क्षेत्र पर की चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d