अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
चतरा: चतरा में एक बार फिर आग ने भीषण तबाही मचाई है. खलिहान में लगी आगलगी की घटना में बड़ी मात्रा में धान व बिचाली समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई.
घटना झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के भागेवार गांव में घटी. जानकारी के अनुसार गांव के रोहित कुमार नामक किसान के खलिहान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग इतना विकराल हो गया कि जबतक ग्रामीणों को कुछ समझ में आए इससे पहले ही खलिहान में रखा धान व बिचाली समेत अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया.
अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है. मामले में पीडित किसान ने हंटरगंज थाना में अगलगी का प्राथमिकी दर्ज कराया है. पीडित किसान ने मामले में जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है.

