महराजगंज: जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौराहे पर स्थित आदर्श मोबाइल केयर केयर पर चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपए की मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया.
पुरैना खंडी चौराहे पर स्थित आदर्श मोबाइल केयर, आधार पेमेंट व इलेक्ट्रॉनिक सेन्टर में रविवार की रात छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने सीमेंटेड सिट को उपर से हटा कर दुकान में लगें प्लाई को काट कर दुकान में घुस कर उसमें रखे लाखों रुपए के कीमती मोबाइल उठा ले गए. सोमवार की सुबह दुकानदार ने जब दरवाजा खोला तो मामले की जानकारी हुई. सूचना मिलते ही आस-पास के तमाम लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
आपको बता दें कि लल्लन s/o जंगली जयसवाल ग्राम व पोस्ट- हरखपुरा निवासी की दुकान पुरैना खंडी चौराहे पर स्थित आदर्श मोबाइल केयर आधार पेमेंट व इलेक्ट्रॉनिक सेंटर की दुकान हैं.मोबाइल दुकानदार लल्लन रोज की तरह रविवार को भी देर शाम को दूकान बंद करके अपने घर चले गए.
सोमवार सुबह जब दूकान खोलने के लिए पहुंचे लल्लन ने शटर उठाने के बाद अंदर सारे सामान अस्त व्यस्त मिले. जब ध्यान पूर्वक जांच किया देखा तो अंदर रखे सभी मोबाइल गायब मिले.
चोरों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर उसमें रखे लाखों रुपए के मोबाइल उठा ले गए. चोरों ने छत के रास्ते घुसने के बाद टीनशेड भी हटा दिए थे. मौके पर पहुंचीं घुघली थाना पुलिस ने निरीक्षण किया और बताया कि तहरीर मिल गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

