BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खनिज नीलामी प्रक्रिया को 6 से 9 माह के लिए आगे बढ़ानी चाहिए- मुख्यमंत्री

केंद्रीय कोयला व खनन मंत्री को लिखा पत्र

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in Uncategorized
खनिज नीलामी प्रक्रिया को 6 से 9 माह के लिए आगे बढ़ानी चाहिए- मुख्यमंत्री

खनिज नीलामी प्रक्रिया को 6 से 9 माह के लिए आगे बढ़ानी चाहिए- मुख्यमंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी को पत्र लिख आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण एवं अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रोक की वजह से नीलामी प्रक्रिया में कई देशी और विदेशी कंपनी भाग नहीं ले सकेंगी। घरेलू उद्यमों को भी अर्थव्यवस्था के धीमे होने की स्थिति में वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिसका प्रभाव नीलामी प्रक्रिया पर पड़ेगा।

सामाजिक हित, पर्यावरण संरक्षण व आर्थिक विकास के बीच संतुलन जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया को पूरा करने से पूर्व राज्य सरकार को सामाजिक और पर्यावरण के प्रतिमानों के अनुरूप सामंजस्यपूर्ण खनिज विकास सुनिश्चित करना है। सामाजिक हित, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाने के लिए एक अनुकूल नीतिगत ढांचा तैयार करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श की आवश्यकता भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के खनिजों की नीलामी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहती है, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि पूरी नीलामी प्रक्रिया तब आयोजित की जाए जब राज्य और देश का आर्थिक वातावरण पर्याप्त रूप से तैयार और अनुकूल हो। निवेशकों की बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार आग्रह करती है कि नीलामी प्रक्रिया को 6 से 9 महीने के लिए आगे बढ़ाया जाए ताकि झारखण्ड में स्थायी खनिज विकास सुनिश्चित हो सके।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पार्किंग शुल्क हुआ आधा, चार पहिया व दो पहिया वाहनों के लिए प्रति घंटा देने होंगे इतने…

Next Post

बैंक अधिकारी बनकर फोन करते धराये 12 साइबर अपराधी

Next Post
बैंक अधिकारी बनकर फोन करते धराये 12 साइबर अपराधी

बैंक अधिकारी बनकर फोन करते धराये 12 साइबर अपराधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d