BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माइंस कार्यालय चोरी मामला : पुलिस ने 1 को भेजा जेल, चोरी का सामान बरामद

by bnnbharat.com
October 28, 2019
in समाचार
माइंस कार्यालय चोरी मामला : पुलिस ने 1 को भेजा जेल, चोरी का सामान बरामद

Mines office theft case: Police sent 1 to jail, recovered stolen goods

Share on FacebookShare on Twitter

राजकुमार कुशवाहा,

पाकुड़: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलपहाड़ी स्थित एक माइंस कार्यालय से बिते दिनों हुए लाखों की सामान चोरी मामले का पुलिस ने उदभेदन करने का दावा किया है. पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को माइंस कार्यालय से हुए चोरी मामले में सफलता मिली है.

उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर त्वरित कारवाई करते हुए उनके निर्देश पर एक टीम गठित हुई थी. एसडीपीओ पाकुड़ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी के क्रम में सबसे पहले माइंस कार्यालय के नाईटगार्ड महेंद्र पहाड़िया से पूछताछ किया.

नाइटगार्ड महेंद्र पहाड़िया ने पुछताछ के क्रम में पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बिते शुक्रवार की रात्रि सोनू रविदास अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से कार्यालय पहुंचा और उन्हें 50 रुपया देकर गांव से सिगरेट लाने को कहा. सिगरेट लेकर जब वह वापस लौटा तो वहां से दोनों गायब थे. कार्यालय का भी ताला टूटा हुआ था. कार्यालय में रखे सामान भी गायब थे. घटना की जानकारी मालिक गिरीश रंजन मिश्रा को दिया गया.

पुलिस ने नाइटगार्ड के बयान के आधार पर थाना क्षेत्र के देवपुर स्थित सोनू रविदास को हिरासत में लेते हुए पूछताछ किया. पुलिस को पुछताछ के क्रम में कई अहम जानकारी मिली. सोनू रविदास के निशानदेह पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी किए गए समानों को बरामद कर लिया है.

पुलिस ने सोनू रविदास को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है. जबकि मदन रविवास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक लिट्टीपाड़ा हरिपद हांसदा, हिरणपुर थाना प्रभारी बृज मोहन राम, सअनि अमरनाथ के अलावे अन्य जवान शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में दीपावली के दिन शांतिप्रिय इलाकों में अधिकतर छोड़े गये पटाखे

Next Post

एसपी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया दिपावली

Next Post
एसपी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया दिपावली

एसपी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया दिपावली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d