BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खनन मामला : विवादित डीएम की पत्नी ने CBI पर लगाया पति को फंसाने का आरोप

by bnnbharat.com
July 11, 2019
in Uncategorized
खनन मामला : विवादित डीएम की पत्नी ने CBI पर लगाया पति को फंसाने का आरोप

Mining case: D.M.'s wife accused of hatching a husband held on the CBI

Share on FacebookShare on Twitter

बुलंदशहर के विवादित जिला अधिकारी (डीएम) अभय प्रताप सिंह की पत्नी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए सोशल मीडिया पर मदद मांगते हुए कहा है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उनके पति को एक खनन घोटाले में फंसा रही है। घोटाले में पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार का एक पूर्वमंत्री संलिप्त है। माधवी अभय सिंह ने अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि सीबीआई ने उनके पति के खिलाफ एक झूठा मामला दर्ज किया है और कथित रूप से डीएम के आधिकारिक आवास से 47 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Also Read This : 2 साल का बच्चा खुले नाले में गिरा

उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, “मेरे पति ने कुछ गलत नहीं किया है। जिन रुपयों को हमारे घर से बरामद करने की बात की जा रही है वे अवैध नहीं हैं।”

साल 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अभय सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं और 2014 में वे फतेहपुर के डीएम थे जब खनन का ठेका एक स्थानीय बालू माफिया को दिया गया था। माधवी की तस्वीरें और उनकी फेसबुक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वहीं दूसरी तरफ सीबीआई ने कहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी और तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रजापति ने अनिवार्य ई-टेंडरिंग का पालन किए बिना स्थानीय खनन माफिया को तीन पट्टे दे दिए थे। इस पूरी कार्यवाही को फतेहपुर के तत्कालीन डीएम अभय सिंह की अगुआई में अंजाम दिया गया।

खनन घोटाले की प्राथमिक जांच करने पर सीबीआई ने तत्कालीन मंत्री गायत्री प्रजापति, अभय सिंह समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न आईएएस अधिकारियों पर मामला दर्ज किया है।

माधवी अभय सिंह के करीबी सूत्रों ने कहा कि गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में राज कर रहे थे और उन्होंने पट्टा जारी करने के लिए अभय सिंह पर दवाब बनाया था।

सीबीआई सूत्रों ने हालांकि कहा कि एक डीएम के तौर पर अभय सिंह को तय प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए था, ना कि राजनीतिक दवाब के आगे समर्पण कर अवैध पट्टा आवंटिन करना था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अफगानिस्तान : सबसे तेज गेंदबाज ‘आफताब आलम ‘ को किया एक साल के लिए निलंबित

Next Post

दिल्ली : वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह, आनंद ग्रोवर के ठिकानों पर CBI ने मारा छापा

Next Post
दिल्ली : वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह, आनंद ग्रोवर के ठिकानों पर CBI ने मारा छापा

दिल्ली : वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह, आनंद ग्रोवर के ठिकानों पर CBI ने मारा छापा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d