हजारीबाग मुफस्सिल थाना अंतर्गत NH33 रांची पटना रोड के बहनबय के पास बड़कागांव से आ रहे अवैध बालू लदा 5 ट्रैक्टर और बहनबय तथा नरगिस से दो ट्रैक्टर को खनन विभाग ने मुफस्सिल थाना के सहयोग से जप्त किया है

बतादें की बरसात माह में नदी से बालू नही निकालने का कोर्ट का निर्देश है। लेकिन बालू माफियाओं ने अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं
बड़कागांव रोड से 5 गाड़ी अवैध बालू लेकर दूसरी रोड से आ रही थी जिसे गुप्त खनन विभाग को दी गई पुश और खनन विभाग कार्रवाई करते हुए सभी ट्रैक्टरों को धर दबोचा और ट्रैक्टर को मुफस्सिल थाना में रखकर मामला दर्ज की जा रही है

इस संबंध में खनन विभाग के पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है जिसमें 7 सेक्टर को पकड़ा गया पकडने के दौरान सभी ट्रैक्टर के चालक फरार हो गए वही मुफस्सिल थाना ने बताया कि अभी तक ट्रैक्टर का मालिक का नाम सामने नहीं आया है

अनुसंधान के दौरान ट्रैक्टर का मालिक का नाम सामने आएगा अभी ट्रैक्टर के मालिक के ऊपर मामला दर्ज किया जा रहा है

