BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खनन माफियाओं की बिना रोकटोक खनन जारी

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in समाचार
खनन माफियाओं की बिना रोकटोक खनन जारी
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ: चायल कौशांबी सराय अकिल क्षेत्र के चकपिन्हा ग्रामीणों की माने तो नियमानुसार नदी की धारा से खनन और रात में घाट से उसका परिवहन दोनों प्रतिबंधित है. इसके बावजूद खनन माफिया रात के अंधेरे में कटैया घाट से बालू खनन कर चकपिन्हा गांव के ग्राम सभा की भूमि पर डंप और परिवहन कर रहे हैं.

आरोप है कि रात में ही ओवरलोड वाहनों से पुलिस वाले अवैध वसूली कर रहे है. शिकायत के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. मंगलवार की रात में करीब 11 बजे चकपिन्हा गांव में डंप बालू को ऊपर चढ़ाकर लौट रही पोकलैंड मशीन ने पेड़ की मोटी डाल तोड़ डाली.

इससे भड़के दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बालू लदे वाहनों को रोक कर बवाल काटना शुरू कर दिया. वाहन चालकों और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ने पर करीब एक घंटा वाहनों को आगे नहीं जाने दिया. जानकारी पाकर वहां पहुंचे पट्टेधारक ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर वाहनों को आगे निकाला. ग्रामीणों का आरोप है कि रात में बालू माफिया सड़क किनारे जहां मर्जी होती है, वहीं बालू डंप कर देते है. जिससे वाहन चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो जाते है, वहीं किनारे लगे पेड़ो की नीचे वाली मोटी डालियों को पोकलैंड मशीन से तोड़ देते है.

आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस छोटी मोटी कार्रवाइयां कर पल्ला झाड़ लेती है. इस संबंध में चौकी प्रभारी तिल्हापुर अभिलाष तिवारी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुशखबरी: 22 जून से इन सीरियल्स की शूटिंग होगी शुरू

Next Post

ट्रेन हादसों में पिछले साढ़े 14 महीनों में एक भी यात्री को नहीं गवानी पड़ी जान: रेल मंत्री

Next Post
ट्रेन हादसों में पिछले साढ़े 14 महीनों में एक भी यात्री को नहीं गवानी पड़ी जान: रेल मंत्री

ट्रेन हादसों में पिछले साढ़े 14 महीनों में एक भी यात्री को नहीं गवानी पड़ी जान: रेल मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d