रांची: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बयानों को हास्यास्पद एवं दिग्भ्रमित करने वाला बताया.
उन्होंने कहा कि मरकज की सच्चाई से पर्दा उठ चुका है. इसमें शामिल लोग विभिन्न देशों से पर्यटन वीजा के आधार पर भारत आये परंतु यहां इन्होंने धार्मिक गतिविधियों में शामिल कर लिया. यही इनकी वास्तविक मंशा भी थी.
उन्होंने कहा कि यदि नियत में कोई खोट नही थी तो फिर क्यों जमात ने सच को छुपाया.
साहू ने कहा कि कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने समय रहते ही आवश्यक कदम उठाए. परंतु ऐसे धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों के असहयोग का परिणाम है कि कोरोना के मरीज देश में बढ़े.
उन्होंने कहा कि मंत्री को ऐसे समाज विरोधी लोगों के खिलाफ बोलना चाहिये. मोदी और केंद्र सरकार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है. जनता सच्चाई जानती है और अवसर आने पर जवाब भी देगी.

