मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर थी और वह गुरुग्राम के मेदांता में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थी. उन्हें 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय रहा है. चौहान मुज़फ्फरनगर के प्रभारी मंत्री थे.

