चतरा: चतरा में आज ट्रैक्टर दुर्घटना में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत की सूचना पर सूबे के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. दुर्घटना में अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों को सरकार हर संभव मदद करेगी. गरीबों के उत्थान व कल्याण को ले सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनतक पहुंच पा रहा है कि नहीं इसका पता लगाने का निर्देश दिया गया है. अगर उन्हें आवास, पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है तो जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए अविलंब लाभ दिया जाएगा. मंत्री भोक्ता ने कहा है कि वे चतरा आगमन के दौरान डगडगवा गांव जाकर पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद भी करेंगे.
