रांची:- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनने के बाद हाफिजुल जुम्मा की नमाज पढ़ने डोरंडा स्थित जामा मस्जिद पहुंचे.नमाज के बाद लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी.इस मौके पर अंजुमन बकाए अदब उर्दू रांची के मशहूर शायर नसीर अफसर सोशल एक्टिविस्ट नवाब चिश्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा के नव -वर्तमान जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रमजान रजा झारखंड यूथ फाउंडेशन के असफर खान डोरंडा महापंचायत के रिजवान अंसारी सहित अन्य लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिज उल हसन अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु हरसंभव मदद के लिए मैं तैयार हूं.!
इस मौके पर सोशल एक्टिविस्ट नवाब चिश्ती ने कहा कि झारखंड में अल्पसंख्यकों का ख्याल रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजभवन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिज उल हसन को बनाया एवं अल्पसंख्यकों का जो हौसला बढ़ाया बहुत सराहनीय कार्य है झारखंड में ऐसे मुख्यमंत्री देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल कायम कायम किए.

