BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना पर बोले मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, सरकार इस मामले में सकारात्मक फैसला लेगी

by bnnbharat.com
March 16, 2020
in Uncategorized
कोरोना पर बोले मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, सरकार इस मामले में सकारात्मक फैसला लेगी

कोरोना पर बोले मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, सरकार इस मामले में सकारात्मक फैसला लेगी

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि कोरोना वायरस पर आज मुख्यमंत्री से चर्चा होनी है. उसके बाद ही सरकार अपनी तैयारी को सार्वजनिक करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में सकारात्मक फैसला लेगी. उधर, कोरोना वायरस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार से जानने की कोशिश की जाएगी कि उनकी क्या तैयारी है. वहीं, निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि सरकार को चाहिए कि विशेषज्ञ के बताए गए निर्देश का पालन करे.

Also Read This:-पेयजल संकट गहराया, पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

भूख से मौत का मामला भी उठा

सिंहपुर पंचायत के करमा (शंकरडीह) गांव निवासी भूखल घासी की मौत का मामला एक बार फिर झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान उठाया गया लेकिन सवाल के दौरान न तो सरकार की तरफ से और न ही विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आयी.

चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज से पूर्व भी भाजपा के विधायकों ने भूखल घासी की मौत का मामला सदन में उठाया था और मांग की गई थी कि इस पर एक जांच कमिटी बनाई जाए लेकिन आज तक कोई भी संज्ञान सरकार या विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से नहीं आया.

उन्होंने बताया कि आज फिर अखबारों ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. खबर में बताया गया है कि कैसे उस क्षेत्र के अधिकारी इस मामले को भूख से मौत का न बताते हुए बीमारी से मौत हुई है, ऐसा प्रमाणित करने की कोशिश कर रहे हैं. अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अधिकारी भूखल घासी के परिजनों को 25,000 रुपए का प्रलोभन दे कर मृतक के मौत का कारण बीमारी बताने की बात कहने का दबाब बना रहे हैं. उन्होंने इस मामले में पीड़ित के परिजनों को 5 लाख रुपए की राशि का मुआवजा अविलंब सरकार से देने की मांग की. साथ ही आरोपी अधिकारियों पर करवाई की भी मांग की.

उन्होंने कहा कि मामले की अनदेखी कर रही सरकार और विधानसभा अध्यक्ष को मैं बताना चाहता हूं कि जबतक भूखल घासी को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, यह लड़ाई मैं अकेले ही लड़ता रहूंगा.

बारिश से फसल बर्बादी पर बोले नवीन जायसवाल

असमय बारिश के चलते किसानों की फसल बर्बाद होने संबंधी भाजपा के विधायक नवीन जायसवाल ने सवाल उठाया. उन्होंने सरकार को किसानों द्वारा बेची गई धान की राशि का भुगतान न होने का भी सवाल उठाया.

प्रश्नकाल के दौरान बंधु तिर्की ने सवाल से पहले कहा कि बारिश से नुकसान का सवाल उठाया. मैं मांग करता हूं कि अधिकारियों को क्षेत्रों में भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनसंख्या में अनुपात में आरक्षण को लेकर वैधानिक अड़चनों को दूर करेंगे: मुख्यमंत्री

Next Post

भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज

Next Post
भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज

भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d