BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री ने जन भावना को ठेस पहुंचाया : उमाकान्त रजक

by bnnbharat.com
October 13, 2019
in समाचार
मंत्री ने जन भावना को ठेस पहुंचाया : उमाकान्त रजक

Minister hurts public sentiment: Umakant Razak

Share on FacebookShare on Twitter

संजय कुमार,

बोकारो: चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चास प्रखंड के बारपोखर में आजसू पार्टी की मिलन समारोह आयोजित की गई, जिसमें उमाकांत रजक के कार्यशैली और नीति से प्रभावित होकर आजसू पार्टी में सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री ने जनता की भावना को ठेस पहुंचाया है. चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र के आम जनमानस में सामाजिक सौहार्द को मंत्री ने खंडित कर गहरा आघात पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जिसने रो-रो कर वोट लिया और उस वोट का सौदा अपने हित और निजी स्वार्थ के लिए किया, ऐसे जन भावना से खिलवाड़ करने वाले मौका परस्त जनप्रतिनिधि को चन्दनकियारी की जनता सबक सिखाने को तैयार है.

उमाकान्त रजक ने कहा कि चन्दनकियारी विधानसभा में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है. अंचल से लेकर प्रखंड कार्यालय में जनता के जरुरी कार्यों का निष्पादन नहीं हो रहा है. लगान रसीद और दाखिल खारिज के नाम पर लूट मची हुई है. हमारे युवाओं और अभिभावकों को आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वृद्धापेंशन आदि जरूरी कार्यों में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रजक ने कहा कि चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक तंत्र की विफलता से, घूसखोरी और भ्रष्टाचार से लोग तंग हो गए हैं.

इसके पूर्व आजसू पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने माला पहना कर स्वागत किया. आजसू पार्टी में शामिल होने वालों में प्रकाश सिंह, सुनील महतो, राजू महतो, मिथलेश प्रजापति, विजय कुमार, मनोज दास, कालीपद महतो, सकुर आंसरी, कुरबान आंसरी, दिलीप कर्मकार, गोपाल महतो, बासुदेव महतो, बैद्यनाथ महतो, सहित सैकड़ों लोग थे। मौके पर जवाहर महतो, रमा देवी, सानू देवी, उर्मिला देवी, नुनीगोपाल महतो, आजाद अंसारी, धीरेन्द्र महतो, दामोदर महतो, प्रकाश शर्मा, करमचाँद महतो, नरेश महतो, चण्डी महतो, रमापति दत्ता, मथुर गोप, काजल चक्रवर्ती, गणेश दास, सुरेश महतो, हीरालाल महतो, सफी आंसरी, ताराचाँद महतो, सुरेश महतो, सिमल महतो, उपानन्द नाग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरफन मौला किशोर कुमार

Next Post

महानगर काली पूजा समिति का गठन

Next Post
महानगर काली पूजा समिति का गठन

महानगर काली पूजा समिति का गठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d