BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री ने सर्वे सेटलमेंट के नाम पर लोगों को दिया झांसा : उमाकान्त रजक

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
मंत्री ने सर्वे सेटलमेंट के नाम पर लोगों को दिया झांसा : उमाकान्त रजक

Minister lures people in the name of survey settlement: Umakant Rajak

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड के कालिकापुर में आजसू पार्टी की ओर से मिलन समारोह आयोजित किया गया. जिसमें पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक के उपस्थिति में सैकड़ों लोग आजसू पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने स्थानीय विधायक सह मंत्री पर जमकर निशाना साधा. समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने कहा कि सर्वे सेटलमेंट के नाम पर मंत्री ने लोगों को झांसा देकर छलने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूरों की जमीन लूटकर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का एक बड़ा षडयंत्र स्थानीय विधायक सह मंत्री ने किया है. यह चंदनकियारी की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए लोग आज कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं.

रजक ने कहा कि मंत्री के गृह अंचल में दाखिल खारिज तथा लगान रसीद के नाम पर लूट मची हुई है. कहा कि स्थानीय विधायक एक साथ कई विभाग के मंत्री रहते हुए भी चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र को विकसित नहीं कर पाए.

इसके पूर्व आजसू पार्टी में शामिल होने वालों को पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने माला पहना कर स्वागत किया. अध्यक्षता धीरेन्द्रनाथ राय एवं संचालन दामोदर महतो ने किया. शामिल होने वालों में दिलीप सिंह चौधरी, कामदेव राय, अमर सिंह चौधरी, महादेव सिंह चौधरी, विजय सिंह, उमेश सिंह चौधरी, जगन्नाथ सिंह चौधरी, गोपाल गोप, सुदाम गोप, सपन महतो, जहांगीर अंसारी, रमेश रजक, पूरन रजक, गणेश रजक, अमित माझी, कमल कुमार राय, दीपक कुमार राय, किरीटी सिंह चौधरी, हलधर माझी, जलधर मांझी, कालीपद गोप, नरेश गोप, सीताराम रजवार, खेसारी रजवार, शिशु रजवार, फलारी माझी, कयूम अंसारी, जुम्मन अंसारी उमेर उमीरुद्दीन अंसारी, बैशारत अंसारी, हुसैन अंसारी, मुबारक अंसारी, हामिद अंसारी, बबीता देवी, बसंती देवी, आदि थे.

मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सचिव बधन शर्मा, जवाहर महतो, भोलानाथ गोप, प्रकाश शर्मा, त्रिलोचन सिंह, गणेश महतो, किरण चन्द्र मांझी, अबनीकांत राय, जेडी महतो, गणेश सिंह चौधरी, वशिष्ठ सिंह चौधरी, शिबु महतो, सुरेश महतो, नरेश महतो, दिनेश महतो, बाघु रजवार, मथुर गोप, खिरोद महतो, प्रबोध सिंह चौधरी, हीरालाल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Article 370: फारूख अब्दुल्ला की बहन और बेटी हिरासत में, कर रही थीं प्रदर्शन

Next Post

स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्रा की मौत

Next Post
स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्रा की मौत

स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्रा की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d