BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने एयरपोर्ट पर अंडमान से लौटे प्रवासी मजदूरों का किया स्वागत

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने एयरपोर्ट पर अंडमान से लौटे प्रवासी मजदूरों का किया स्वागत

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने एयरपोर्ट पर अंडमान से लौटे प्रवासी मजदूरों का किया स्वागत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार संध्या 5.30 बजे राँची के बिरसा मुंडा हवाई अडडा पहुंचकर अंडमान से हवाई जहाज से लौटे झारखंड के प्रवासी मजदूरों का स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर उनका कुशल क्षेम पूछा. हवाईअडडा पर ही सभी प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन के पैकेट तथा पानी की व्यवस्था गई थी.
उन्होंने कहा कि हवाई जहाज से प्रवासी मजदूरों को लाने का सिलसिला हेमंत सरकार में पूर्व में ही शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री द्वारा प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के इस अभियान में अब सरकार के साथ निजी कंपनियां भी आगे आ रही हैं. मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली की कंपनी इन्टरलिंक फूड प्राईवेट लिमिटेड ने सेवाभाव दर्षाते हुए अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में फंसे झारखंड के मजदूरों को वापस लाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया है. इसके अलावे राज्य सरकार भी अन्य दुर्गम स्थानों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को हवाई मार्ग से झारखंड लाने की व्यवस्था निरंतर कर रही है.
पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि वैसे सभी दुर्गम इलाकों जहां ट्रेन या अन्य परिवहन के साधन मौजूद नहीं है, वहां से प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से निरंतर वापस झारखंड लाया जा रहा है और जब तक हमारे सभी झारखंडी प्रवासी मजदूर नहीं आ जाते तब तक यह क्रम चलता रहेगा. इस निमित राज्य के अधिकारी लगातार समन्यव बनाकर कार्य कर रहे हैं.

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हवाई मार्ग से मजदूरों को वापस लाने के लिए सबसे पहले इसकी पहल झारखंड ने ही की थी. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों को अपनेे राज्य वापस लाने के लिए कटिबद्ध है और लगातार कुछ दिनों के अंतराल पर हवाई जहाज से प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाया जा रहा है.
मंत्री ने कहा कि पूर्व में भी हवाई जहाज से प्रवासी मजदूरों को लाया गया है. पिछले कुछ दिनों में विभिन्न स्थानों पर फंसे लाखों प्रवासी मजदूर अपने घर लौट चुके हैं. प्रवासी मजदूरों के आने का क्रम जारी है.  अंडमान से दुमका, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, खूंटी, सिमडेगा, धनबाद सहित राज्य के विभिन्न जिलों के 180 प्रवासी श्रमिकों का जत्था लेकर विमान रांची पहुंचा. सभी प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनींग करने के बाद उन्हें भोजन का पैकेट, पानी देकर बसों से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भतीजी की हत्या का आरोपी चाचा पुलिस के हत्थे चढ़ा

Next Post

अभाविप आउटडेटेड नहीं, अपडेटेड छात्र संगठन है : निधि

Next Post
अभाविप आउटडेटेड नहीं, अपडेटेड छात्र संगठन है : निधि

अभाविप आउटडेटेड नहीं, अपडेटेड छात्र संगठन है : निधि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d