BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री केजरीवाल के रहे कभी करीबी, कपिल मिश्रा थामेगें बीजेपी का हाथ

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in समाचार
मुख्यमंत्री केजरीवाल के रहे कभी करीबी, कपिल मिश्रा थामेगें बीजेपी का हाथ
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कभी बेहद करीबी रहे पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने इसकी जानकारी खुद अपने आधिकारिक ट्विटर पर दी है। कपिल मिश्रा ने बताया कि वे शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।कपिल मिश्रा आमतौर पर अधिकांश भाजपा नेताओं के साथ दिखाई देते हैं। वे बीजेपी के कार्यक्रमों में अक्सर देखे जाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी के पक्ष में खुलकर चुनाव प्रचार भी किया था। हालांकि उन्होंने अभी तक बीजेपी की सदस्यता ग्रहण नहीं किया था। आप से निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। साथ ही उन्होंने केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। केजरीवाल के खिलाफ गाने बनाए और सोशल मीडिया के जरिए तमाम चीजें ट्वीट भी कीं थी। इसके अलावा उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ धरना भी दिया था।

2 अगस्त को दिल्ली के आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा को शुक्रवार को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने उन्हें विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया था। कपिल मिश्रा पर आरोप है कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए उन्होंने अभियान चलाया था।

कपिल मिश्रा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। कभी अरविंद केजरीवाल के करीबियों में शुमार कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री भी रहे, लेकिन मई 2017 में उनको मंत्री पद से हटा दिया गया था। अब अयोग्य घोषित होने के साथ उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई है।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल द्वारा विधायक के पद से अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ कपिल मिश्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। अयोग्यता पर सवाल उठाते हुए कपिल मिश्रा ने याचिका दायर कर फैसले को रद करने की मांग की है। इस मामले में कपिल मिश्रा की तरफ से एडवोकेट अश्वनी दुबे ने याचिका दायर की हैं।

कपिल मिश्रा ने विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर निशाना साधा था। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बार क्या हजार बार विधायक की कुर्सी कर्बान कर देंगे। उन्होंने कहा था कि मुझे गर्व है कि मैंने पीएम मोदी के लिए लोकसभा चुनाव में अभियान चलाया। लोकसभा चुनाव में ‘सातों सीटें मोदी को’ अभियान चलाया था और अब विधानसभा चुनाव में ‘साठ सीटें मोदी को’ अभियान चलाऊंगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15 लाख से अधिक गरीबों के बीच होगा कंबल का वितरण

Next Post

उ. कोरिया ने किम के नेतृत्व में किया ‘नए हथियार’ का परीक्षण

Next Post
उ. कोरिया ने किम के नेतृत्व में किया ‘नए हथियार’ का परीक्षण

उ. कोरिया ने किम के नेतृत्व में किया 'नए हथियार' का परीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d