BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मृतक के परिजनों से मिले पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, बंधाया ढांढस

by bnnbharat.com
March 8, 2020
in समाचार
मृतक के परिजनों से मिले पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, बंधाया ढांढस

मृतक के परिजनों से मिले पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, बंधाया ढांढस

Share on FacebookShare on Twitter

पलामू (मेदिनीनगर): पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर शनिवार शाम पलामू जिले के चैनपुर स्थित डुमरी गांव पहुंचकर  सड़क दुर्घटना में मृत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मी जितेंद्र बैठा के परिवारजनों मुलाकात की. मंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने परिवारजनों से मिलकर उन्हें न केवल हर संभव मदद का भरोसा दिया, बल्कि कहा कि पूरा विभाग व सरकार जितेंद्र के परिवारजनों के साथ है. 

मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है. विभाग के कर्मठ कर्मचारी के सड़क दुर्घटना में असमय मृत्यु हो गयी. पूरा विभाग और सरकार जितेंद्र के परिवारजनों के साथ खड़ी है. उन्होंने भगवान से कामना किया कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवारजनों को सहने की शक्ति प्रदान करें.

उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया के जाने का भारी दुख है. पूरी सरकार उनसबों के साथ हैं. प्रावधान के तहत बीमा एवं अनुकम्पा के आधार पर नौकरी के संबंध में विभाग गंभीर है. परिवारजनों  को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा.

जानकारी हो कि जितेंद्र बैठा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा में पदस्थापित थे. बरांव गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था. अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. जितेंद्र बैठा के एक पुत्र गोलू और एक पुत्री बॉबी हैं, जो बीटेक और एमटेक की पढ़ाई कर रही हैं. पत्नी निर्मला देवी और मां दुखनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स में भर्त्ती 4 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं

Next Post

पुलिस-पब्लिक को जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती है: ACP श्रीपर्णा गांगुली

Next Post
पुलिस-पब्लिक को जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती है: ACP श्रीपर्णा गांगुली

पुलिस-पब्लिक को जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती है: ACP श्रीपर्णा गांगुली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d