BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा मण्डल स्तरीय कार्यकर्त्ता सह बूथ सम्मेलन में शामिल हुए ग्रामीण विकास मंत्री

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in Uncategorized
भाजपा मण्डल स्तरीय कार्यकर्त्ता सह बूथ सम्मेलन में शामिल हुए ग्रामीण विकास मंत्री

Minister of Rural Development attended BJP Mandal level worker cum booth conference

Share on FacebookShare on Twitter
ज्योत्सना 
खूंटी : भाजपा ने पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर की तैयारी आरम्भ कर दी है. भाजपा ने प्रदेश स्तर पर मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत बनाने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दिया है. प्रदेश में निर्धारित कार्यों के अनुसार राज्य के सभी भाजपाई मंत्री, विधायक और उच्च स्तरीय पदाधिकारियों को मण्डल स्तर का दौरा करने का दायित्व सौंपा गया है. दायित्व के मुताबिक संसदीय सह ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुण्डा लगातार कई विधानसभा क्षेत्रों में मण्डल स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन करने में जुटे हैं. इसी क्रम में आज खूंटी में मण्डल स्तरीय कार्यकर्त्ता सह बूथ सम्मेलन में शामिल हुए.
खूंटी के नगर भवन सभागार में आयोजित सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्यों को मण्डल स्तरीय कार्यकर्ताओं से साझा किया साथ ही कहा कि प्रत्येक विधानसभा में बूथवार संगठन का भी मजबूती के साथ गठन करना होगा. इस बार राज्य में 65 पार के लक्ष्य को हर हाल में संगठन मजबूत कर हासिल करना होगा.
खूंटी भाजपा मण्डल स्तरीय कार्यकर्त्ता सह बूथ सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, बीससूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, जिला महामंत्री विनोद नाग, महामंत्री सुलोचना देवी, भाजपा जिला ग्रामीण अध्य्क्ष राजेश नाग, ग्रामीण महामंत्री मदन गोप, एसटी मोर्चा अध्य्क्ष लीलू पहान, बीस सूत्री प्रखंड अध्य्क्ष संजय साहू, बलराम, हरिलाल समेत मण्डल स्तरीय कार्यकर्त्ता शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मामूली विवाद पर आधा दर्जन दबंग लड़कों ने लड़कियों को पीटा

Next Post

मप्र : अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

Next Post
मप्र : अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

मप्र : अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d