BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री रामेश्वर उरांव ने कंट्रोल रूम की संभाली कमान

खुद मॉनिटरिंग जरूरतमंद और बाहर के राज्यों में फंसे लोगों को पहुंचा रहे है मदद

by bnnbharat.com
April 5, 2020
in Uncategorized
मंत्री रामेश्वर उरांव ने कंट्रोल रूम की संभाली कमान

मंत्री रामेश्वर उरांव ने कंट्रोल रूम की संभाली कमान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में गठित राहत निगरानी समिति (COVID-19) ने आज रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी और निदान को लेकर आवश्यक पहल की.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद और गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्यभर में चल रहे राहत कार्य को लेकर सभी जिलों से रिपोर्ट भी प्राप्त की जा रही है कि जरूरतमंद तक खाद्य सामग्री और अनाज पहुंच रहा है या नहीं, इस संबंध में फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है.

Also Read This: AIIMS की तीसरी मंजिल से कूदा कोरोना संदिग्ध मरीज

उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों से मदद के लिए लोगों का फोन कॉल आता है, तो संबंधित जिले के पदाधिकारियों से बात कर जरूरतमंद परिवार को अनाज उपलब्ध कराया जाता है, वहीं सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से भी अपील की गयी है वे राशन कार्डधारियों को आपदा के दौर में दो महीने का अग्रिम अनाज उपलब्ध करा दिया जाए. कुछ स्थानों से फोन कर यह भी शिकायत की गयी कि बाहर से आने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया और 14 दिनों की अवधि पूरी हो सकी है.

इस संबंध में अधिकारियों को सलाह दी गयी है कि स्वास्थ्य जांच और रिपोर्ट से संतुष्ट हो जाने के बाद ऐसे लोगों की मदद की जाए. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान देश के दूसरे राज्यों में फंसे कई लोगों का भी फोन आ रहा है, उन्हें सलाह दी गयी है कि वे अभी जहां है, वहीं लॉकडाउन का पालन करें और उन्हें भोजन, अनाज और दवा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से बातचीत कर मदद का आग्रह करते है, जिसके बाद कुछ ही घंटों में संबंधित व्यक्ति द्वारा दुबारा फोन कर यह बताते है कि उन्हें मदद मिल गयी है. कुछ स्थानों से लोग यह भी शिकायत कर रहे है कि दाल-भात केंद्र या खिचड़ी केंद्र जहां बनाया गया है, वह दूर है, इस संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि आबादी वाले इलाके निकट ही दाल-भात केंद्र बनाये जाए.

Also Read This: कोरोना लॉकडाउन में स्काउट गाइड ने किया सेवा कार्य

पार्टी के प्रदेश आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रांची में बनाये गये राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में समिति के समन्वयक रौशन लाल भाटिया, सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता लगातार सभी जिलों के जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त कर रहे है. इस दौरान कई जिलों से खुद ही फोन कर अपनी समस्या बता रहे है, उनकी शिकायतों के समाधान को लेकर मंत्री रामेश्वर उरांव खुद अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते है. आलोक कुमार दुबे ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद भी कई लोगों का फोन आता है, तो मोबाइल के माध्यम से समन्वय स्थापित कर उसके समाधान की कोशिश और लोगों तक तुरंत मदद पहुंचाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के लिए सेवा ही उनका धर्म है, पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद को लेकर तत्पर है, सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना लॉकडाउन में स्काउट गाइड ने किया सेवा कार्य

Next Post

महिला के घर व आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का भी काम जारी

Next Post
महिला के घर व आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का भी काम जारी

महिला के घर व आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का भी काम जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d