BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री रामेश्वर उरांव व बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की बैठक

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
मंत्री रामेश्वर उरांव व बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मंत्री रामेश्वर उरांव व बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज लोहरदगा में अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गयी.

बाद में पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लाॅकडाउन के बीच सरकार हर जरूरतमंद लोगों तक अनाज और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

स्वास्थ्य मंत्री ने पूरी सिथति का जायजा लिया. तथा कई निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह मुस्तैद हैं. जनता लॉकडाउन का पालन करें. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य में भोजन की कमी नहीं है. सभी लोग निश्चित रहे.

झारखंड में कोई भूखा नहीं रहेगा. कोरोना फैलाने का आरोप मढ़कर मरकज को बदनाम करने की साजिश केंद्र सरकार द्वारा रचने का आरोप लगाया है. जिले में कोरोना नियंत्रण और जनता को लॉकडाउन की वजह से हो रही परेशानियों का हल निकालने के लिए किए जा रहे कार्यों की मंत्रियों ने समीक्षा की.

प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर हमला बोलने में राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव भी पीछे नहीं रहे. रामेश्वर उरांव ने दो टूक कहा कि मरकज को बदनाम किया जा रहा है. यह भाजपा नेतृत्व वाले केंद्र सरकार की साजिश है. जाति और धर्म में सरकार देश को बांट रही है.

स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता जब पूछा गया कि केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है. इस पर उनकी क्या राय है. तो मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन और डिस्टेंसिंग को तो हम लोग मानते हैं मगर प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली बत्ती बुझाने और मोमबत्ती जलाने की अपीलों को नहीं मानते.

हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात स्पष्ट की कि सरकार किसानों, मजदूरों और प्राइमरी सेक्टर से जुड़े वर्कर्स की समस्याओं को लेकर गंभीर है. लॉकडाउन के बीच भी इन्हें सहूलियतें दी जा रही हैं. 20 अप्रैल के बाद भी सरकार इनके हितों को लेकर कदम उठाएगी.

बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि जो गांव के ग्रामीण है जो हमारे कृषक हैं. गांव जो होता है वहां वैसे भी डेंसिटी कम होता है. लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हैं. कृषि कार्य करने वाले सब्जी विक्रेता दूध का कारोबार करने वालों को हम लोगों ने छूट दे रखा है.

इस मौके पर राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहु ने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है.

मौके पर डीसी आकांक्षा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक, सिविल सर्जन डा. विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबा साहेब के विचार हमेशा समाज की बेहतरी के लिए प्रेरित करते हैं, उन्हें नमन: हेमंत सोरेन

Next Post

फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने PDS दुकानों का किया निरीक्षण

Next Post
फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने PDS दुकानों का किया निरीक्षण

फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने PDS दुकानों का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d