रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा का दौरा किया एवं समीक्षा बैठक कर आमजनों तक राहत पहुंचाने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं अन्य स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण भी मौजूद थे. डॉ0 उरांव ने रमजान को देखते हुए प्रशासन को विशेष रूप से जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.
आमलोगों के विशेष आग्रह पर डॉ0 उरांव ने कहा कि लोहरदगा में मातृ दाल और चोखा के लिए चावल, दाल, आलू एवं तेल की व्यवस्था की जा रही है.
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की एवं मनरेगा के तहत कार्यों की अनुमति सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करते हुए कार्य करने पर जोर दिया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को गति प्रदान किया जा सके.

