रांची: बजट सत्र के दूसरे दिन हंगामे के बीच सत्ताम पक्ष ने 2019-20 का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन के पटल पर रखा. वहीं मंत्री रामेश्वकर उरांव ने श्वेनत पत्र जारी किया. इस बीच बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी रहा.
हंगामे के विधानसभा अध्येक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने दुबारा सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थचगित कर दिया. इससे पहले सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर धरना दिया. इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया.
स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो ने विधायकों को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर सभी विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे. जिसके बाद सदन को दोपहर 12:30 तक के लिए स्थरगित कर दिया. 12:30 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही होते ही बीजेपी विधायकों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया. बीजेपी विधायक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं. वेल में आकर लगातार हंगामा करते रहे. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
दबाव से न्याय नहीं मिलेगाः स्पीकर
स्पीनकर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि दबाव से न्याअय नहीं मिलेगा. न्यातय मिलेगा लेकिन समय लगेगा. न्यांय के लिए इंतजार करना होगा. वहीं बीजेपी विधायकों के हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देगी.

