BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र और झारखंड के बीच बढ़ी तल्खी, मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा-फैसला लेने से पहले राज्य को विश्वास में ले

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
केंद्र और झारखंड के बीच बढ़ी तल्खी, मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा-फैसला लेने से पहले राज्य को विश्वास में ले

केंद्र और झारखंड के बीच बढ़ी तल्खी, मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा-फैसला लेने से पहले राज्य को विश्वास में ले

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री  डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आगामी 30 जून को हूल दिवस मनाने को लेकर पार्टी द्वारा गठित आयोजन समिति की बैठक मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में हुई. आयोजन समिति के संयोजक अनादि ब्रह्म और अन्य सदस्यों तथा पार्टी नेताओं की उपस्थिति में हुई बैठक में अमर शहीद सिद्धो-कान्हू,चांद-भैरव की स्मृति में 30 जून को हूल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

इस अवसर पर कोल ब्लॉक नीलामी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अर्जी दाखिल करने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार को अचानक कोयले की नीलामी जरूरत क्यों पड़ी, जब पूरी अर्थव्यवस्था ठप्प है, तो नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से कई सवाल उठने स्वभाविक है. भाजपा नेताओं द्वारा अपने कुछ पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने कहा कि देश में संघीय व्यवस्था लागू है, कोयले पर केंद्र सरकार का अधिकार है, तो जमीन पर राज्य सरकार का अधिकार है,.कोई भी फैसला लेने के पहले राज्य सरकार से मश्वरा करना चाहिए था. कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है, इसलिए हमारी सरकारी सुप्रीम कोर्ट में गयी.

हूल दिवस पर मुख्य कार्यक्रम राजधानी रांची में आयोजित होगा, जहां 30 जून को सुबह 10.30 बजे सिद्धो-कान्हू पार्क, कांके रोड स्थित शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया जाएगा। बाद में पूर्वाह्न 11.00 बजे से हूल क्रांति दिवस पर कांग्रेस भवन में एक सेमिनार आयोजन होगा, जिसमें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के सेवानिवृत इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जोसेफ बाड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता व झारखण्ड आदिवासी बुद्धिजीवि मंच के अध्यक्ष पीसी मुर्मू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे.
बैठक के उपरान्त मीडिया से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि हूल दिवस अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई का स्मरण दिलाता है. जनजातीय परंपराओं और मातृभूमि की रक्षा के लिए दस हजार लोगों ने अपनी शहादत दी थी, इतनी बड़ी शहादत को इतिहास में समुचित स्थान दिलाने के लिए गहन अध्ययन की जरूरत है। हमलोग सेमिनार में उस समय की स्थिति और आज की स्थिति पर चिंतन करेंगे और निष्कर्ष निकालेंगे कि उनके उद्देश्य को पूरा करने में सरकार कितना काम कर पायेगी। उन्होंने कहा कि 30 जून को पूरे जिला मुख्यालयों पर हूल दिवस मनाया जायेगा। सेमिनार तो नहीं होंगे, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कांग्रेसजन शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। कांग्रेस भवन में भी 50 से ज्यादा लोग नहीं रहेंगे और इस बाबत उपायुक्त को भी अवगत करा दिया जायेगा.डॉ0 उरॉंव ने एक प्रश्न के जवाब में यह भी कहा कि हमारा यह मानना है एवं हमारी यह जिम्मेदारी है कि गरीबों तक, कार्डधारी तक एवं आदिम जनजाति के लोगों तक घर-घर राशन पहुंचाया जाय। सिद्धू-कान्हू के वंशज पत्रकार रामेश्वर मुर्मू की हत्या में नामजद अभियुक्त पर हमारी सरकार कार्रवाई करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के हवाले से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूछे गये सवाल पर केन्द्र की सरकार ने पिछले चंद दिनों में सोलह बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के बावजूद कीमतों में वृद्धि समझ के परे है। लॉकडाउन की वजह से लोगों के विरोध नहीं किये जाने के कारण केन्द्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है।

बैठक में सांसद धीरज प्रसाद साहू, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक राजेश कच्छप, आयोजन समिति के संयोजक अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, वी. पी. शरण, अमूल्य नीरज खलखो, बेलस तिर्की, चैतु उरॉंव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साउथ एक्ट्रेस सीरत कपूर की फिल्म “कृष्णा और उनकी लीला” नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Next Post

लखीसराय में फिर मिले एक साथ 9 कोरोना मरीज

Next Post
लखीसराय में फिर मिले एक साथ 9 कोरोना मरीज

लखीसराय में फिर मिले एक साथ 9 कोरोना मरीज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d