BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मसानजोर डैम पर मंत्री सहिस और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने

by bnnbharat.com
July 26, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

नेता प्रतिपक्ष ने टोका, मंत्री सहिस बोले क्यों करते हैं कमेंट
विरंची नारायण और रामकुमार पाहन के सवालों का नहीं मिला जवाब

रांची: मॉनसून सत्र के अंतिम दिन दूसरी पाली में मसानजोर डैम के मामले पर जलसंसाधन मंत्री और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन आमने-सामने हो गए। झामुमो विधायक नलिन सोरेन ने गैर सरकारी संकल्प के तहत मसानजोर डैम का मामला रखा। इस पर जलसंसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि भारत सरकार के पास निर्णय विचाराधीन है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डैम तो नहीं मिलेगा। फिर मंत्री ने कहा कि इस तरह से कमेंट क्यों करते हैं। आप सीनियर लीडर हैं। कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत ने लोहरदगा में बाइपास निर्माण का प्रस्ताव रखा। प्रभारी मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि जमीन अधिग्रहण होते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भाजपा विधायक ने डुमरिया, ओखरागाड़ा, पेशका, विश्रामपुर और गोदरमाना को प्रखंड बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर कहा गया कि आगे की कार्रवाई की जाएगी। गैर सरकारी संकल्प के तहत विधायक विरंची नारायण और राम कुमार पाहन के सवालों का जवाब नहीं मिला।

गोड्डा में जलस्तर के गिरावट का सवाल

विधायक अशोक कुमार ने गोड्डा में गिरते भू-गर्भ जल का मामला सदन में रखा। इस पर जलसंसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस से कहा रि गोड्डा में गंगा नदी से पानी लाने की योजना है। पूर्वी भारत के लिए साहेबगंज में बंदरगाह बनाना है। आइआइटी खड़गपुर अध्ययन कर रहा है। एनओसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा विधायक विमला प्रधान ने सिमडेगा में महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज व बीएड खॉलेज खोलने की बात कही। इस पर शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ राजा के जमींदारी के समापन के बाद उनके जमीनों की वांछित रिटर्न दाखिल नहीं की गई। जिसके कारण रैयतों को परेशानी हो रही है। इस पर प्रभारी मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि समिति का गठन किया जाएगा। साथ कैंप लगाकर मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

पिछड़े वर्ग को मिले 27 फीसदी आरक्षण

भाजपा विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि पिछड़े वर्ग की आरक्षण सीमा 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी किया जाए। इस पर प्रभारी मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि पिछड़े वर्ग की अनुसूचि वन और टू के सर्वे का काम योजना सह वित्त विभाग कर रहा है। आबादी के हित में सरकार निर्णय लेगी। स्टीफन मरांडी ने कहा कि किस जनसंख्या के आधार पर तैयार किया गया है। नवीन जायसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाई है। माले विधायक राजकुमार यादव ने कोडरमा और गिरिडीह में ढ़ीबरा माइका खदान खोलने की बात कही। कहा कि ये खदानें तीन माह से बंद हैं। 50 हजार मजदूर बेरोजगार हो गए गैं। वहीं चीन में 300 करोड़ का माइका एक्सपोर्ट हो रहा है। बिना लाइसेंस के सात कंपनियों को ढ़िबरा भेजा गया। इस पर प्रभारी मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कोई निवेशक आता है और उद्योग लगाता है तो सिंगल विंडो के तहत सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उनका लाल कॉरपेट बिछा कर स्वागत किया जाएगा।

आदिम जनजाति को भी विधानसभा में किया जाए मनोनीत

भाजपा विधायक शिवश्ंकर उरांव ने गैर सरकारी संकल्प के तहत प्रस्ताव रखा कि आदिमजनजाति के एक सदस्य को भी विधानसभा में मनोनीत किया जाए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि संवैधानिक बाध्यता है। सरकार अलग से कोई प्रावधान नहीं कर सकती। सीपी सिंह चुटकी लेते हुए कहा कि सवाल तारा तोड़कर लाने जैसा है। झामुमो विधायक सीमा देवी ने हिंडाल्को घटना की सीबीआइ से जांच कराने का प्रस्ताव रखा। प्रभारी मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त इसकी जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्टीफन मरांडी ने कहा कि देवघर में हाईकोर्ट का बेंच स्थापित होने में कितना समय लगेगा। इस पर प्रभारी मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि खंडपीठ स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता में है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जया बच्चन पर भड़के अमर सिंह कहा:पति से कहो जुम्मा चुम्मा वाले सीन न करें

Next Post

पीएम मोदी को खुला खत लिखनेवालों पर कंगना समेत 62 हस्तियों का बड़ा पलटवार

Next Post
पीएम मोदी को खुला खत लिखनेवालों पर कंगना समेत 62 हस्तियों का बड़ा पलटवार

पीएम मोदी को खुला खत लिखनेवालों पर कंगना समेत 62 हस्तियों का बड़ा पलटवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d