चतरा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिले के लक्षणपूर भेड़ी फार्म में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री सत्यानन्द भोक्ता उपस्थित थे.
समारोह में शिक्षकों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.जिले भर के प्राथमिक शिक्षक उपस्थित थे.
समारोह में मंत्री ने पिछले 25 सालों में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.
मौके पर मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है. शिक्षक ही देश का भविष्य गढ़ते हैं. आपकी मेहनत पर ही देश का भविष्य टिका है. एक बेहतर समाज के निर्माण में आप शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.

