विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मांगा वोट
दुमका: सूबे के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दुमका विधानसभा क्षेत्र के तासरिया, हथियापथर, सुगापहड़ी, धोन समेत कई गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से झामुमो के पक्ष में तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील की.
मंत्री ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में झारखंड ने भाजपा को दिन में तारे दिखाने का काम किया. इस उपचुनाव में भाजपा फ़िर दिन में सपने देख रही है, क्योंकि दुमका की जनता झारखंडी अधिकारों के लिए लड़ने वाली सरकार को और मजबूत करेगी.
भाजपा का धनतंत्र/झूठतंत्र हारेगा, लोकतंत्र फिर जीतेगा. साथ में राजद जिला अध्यक्ष आरमेंद्र यादव, सत्यम कुमार, दीपक साव, पारसनाथ भोक्ता समेत कई लोग उपस्थित थे.

