BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री सत्यानंद भोक्ता हल जोतते नजर आये, धान के बिचड़े की बुआई की

किसानों-श्रमिकों की समस्याओं को हल करने का दिलाया भरोसा

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in Uncategorized
मंत्री सत्यानंद भोक्ता हल जोतते नजर आये, धान के बिचड़े की बुआई की

मंत्री सत्यानंद भोक्ता हल जोतते नजर आये, धान के बिचड़े की बुआई की

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा : लाव-लश्कर के साथ चलने वाले सूबे के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता एक बार फिर अपने खेतों में आम आदमी की तरह हल जोतते नजर आए. तीन दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे मंत्री ने सदर प्रखंड स्थित पैतृक गांव कारी पहुंचकर न सिर्फ खेत के कीचड़ मे उतरकर अपने हांथो से हल जोता बल्कि खेतों में ही धान बुआई कार्य में जूटे अन्य मजदूरों के साथ बैठकर धान का बिचड़ा उखाड़ते हुए खुद उसका बुआई भी किया. इस दौरान मंत्री को कीचड़ में देखने के लिये मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर खेतों में धान बुआई के बाद मंत्री ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं और अपनी औकात नहीं भूले है. प्रत्येक वर्ष वे सावन के महीने में कहीं भी रहे अपने गांव आकर खेती-बाड़ी में मजदूरों व अपने परिवारों का हांथ जरूर बटाते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है. ऐसे में किसानों पर ही देश टिका है.
सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि वे राज्य कृषि मंत्री भी रह चुके है और अब श्रममंत्री है, इस लिहाज से खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों का दुख-दर्द व परेशानियों को बखूबी समझते है. मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार गंभीरता से ले रही है. उन्हें उनका अधिकार हर हाल में दिलाया जाएगा. श्रम मंत्री ने कहा कि आज हमारा देश और प्रदेश कोरोना से जंग लड़ रहा है. हम हर हाल में कोरोना को मात देकर विजयी होंगे. उन्होंने आमलोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सरकारी निर्देशों का अनुपालन कर बिना काम घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तालाब में नहाने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

विधायक सरयू राय की पुस्तक ‘मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला, ‘‘लम्हों की खता’’ का हुआ विमोचन

Next Post
विधायक सरयू राय की पुस्तक ‘मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला, ‘‘लम्हों की खता’’ का  हुआ विमोचन

विधायक सरयू राय की पुस्तक ‘मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला, ‘‘लम्हों की खता’’ का हुआ विमोचन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d