नामकुम :- राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने गुरुवार को कर्मचारी निगम आदर्श श्रमिक अस्पताल(ESI) नामकुम का निरीक्षण किया.माननीय मंत्री ने अस्पताल में इलाजरत श्रमिक मजदूरों का हाल चाल भी जना. ईएसआइ अस्पताल की बेड बढ़या जाएगा. सभी ईएसआइ अस्पतालों को रोज अलग-अलग रंगों के चादर बिछाने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि खनन एवं निर्माण क्षेत्र के मजदूरों को भी संगठित क्षेत्र मे शामिल किया किया जाए. इसी तरह बीड़ी पत्ता चुनने व बीडी बनाने वाले कामगारों व स्टोन क्रशर के मजदूरों को भी श्रम कानून का लाभ मिलना चाहिए.
रजिस्ट्रेशन के लिए लगेगा कैंप
श्रम कानूनों का लाभ श्रमिकों को मिले, इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठा रही है. श्रम सुधार को लागू करने वाला झारखंड पहला राज्य है.माननीय मंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि राज्य के असंगठित मजदूरों के निबंधन के लिए स्पेशल कैंप लगाएं.

