इंदौर: विधानसभा उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने 6 महीने का कार्यकाल पूरा होने पर पद से इस्तीफा दे दिया है. सिलावट ने अपना इस्तीफा सीएम शिवराज सिंह चौहान को भेज दिया है.
नियमों के अनुसार, उनका 6 महीने का कार्यकाल मंगलवार को ही पूरा हो गया था.तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उपचुनाव लड़ रहे हैं. मंगलवार शाम अपना इस्तीफा देने के बाद मीडिया से चर्चा दौरान उन्होंने कहा कि मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है मेरे लिए मध्यप्रदेश की प्रगति सेवा महत्वपूर्ण है. मैं बिना मंत्रीपद के भी समाज की सेवा कर सकता हूं.

