चतरा: झारखंड के श्रम नियोजन सह प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इस नोवल करोना वायरस से फैल रही वैश्विक महामारी को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांव पंचायत मुहल्लों में खोले गए दीदी किचन सेंटर का निरीक्षण किया. विभिन्न सेंटर चीलोई, डांडू, बनियाडीह, बौधाडीह, बानाशाम, कुन्दा आदि सेंटर में निरीक्षण किया. इस दौरान दीदी किचन सेंटर में बनाए गए खाना को भोक्ता ने खुद से गरीब ,बृद्ध असहाय मजदूरों को लोगों को खाना खिलाया.
Also Read This: अभी लॉकडाउन खत्म करने की जल्दबाजी न करें: WHO
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवन राम को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे जगह पर जहां घना आबादी है तत्काल लॉकडॉन को पालन करते हुए चिन्हित कर दीदी किचन योजना सेंटर खोलें और एक भी व्यक्ति भूखा ना रह जाए. इस लिए विभिन्न जगहों पर खाना पहुंचाने का भी काम करें और चावल दाल के साथ हरी सब्जियां और मसाला भी दे और जहां पानी की दिक्कत हो उसका सूची तैयार करें और वहां पर तत्काल बोरिंग करवाया जाएगा. सभी कार्ड धारियों को 2 महीना का राशन दे दी गई है. वैसे लोग जो एकदम गरीब है और उनका राशन कार्ड नहीं है वैसे लोगों को भी 20 कि.ग्रा अनाज दिए जाएंगे और कोई भी पीडीएस दुकानदार कार्ड धारियों को कम अनाज देती है तो फौरन वीडियो को सूचना दें और जिसका ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए किए गए हैं ऐसे लोगों को भी 2 महीना का अनाज दिया जाएगा.
Also Read This: कोरोना से जंग में ‘योद्धाओं’ की मौत पर मिलेगा 50 लाख का मुआवजा: अशोक गहलोत
साथ ही भोक्ता ने झारखंड राज्य वासियों से अपील किया की राज्य में संपूर्ण लॉकडॉन है. सावधानी बरतनी की जरूरत है. घर पर ही रहे तभी कोरोना वायरस से हम लोग जीत पाएंगे.
इस मौके पर प्रखंड के युवा नेता दीपक कुमार साहू, अखिलेश कुमार यादव, श्याम भोक्ता, योगेंद्र कुमार भोक्ता, चंचल कुमार यादव, JSLPS बीपीएम दीपक कुमार सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

