BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव प्रचार में उतरा मंत्री नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर, उमड़ा जन सैलाब

by bnnbharat.com
December 14, 2019
in Uncategorized
चुनाव प्रचार में उतरा मंत्री नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर, उमड़ा जन सैलाब

चुनाव प्रचार में उतरा मंत्री नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर, उमड़ा जन सैलाब

Share on FacebookShare on Twitter

मुकेश कुमार शर्मा,

गोड्डा: रजौन मैदान में शुक्रवार की दोपहर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपना हेलीकॉप्टर उतारा. गोड्डा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक अमित मंडल के चुनाव प्रचार में शामिल होने  गडकरी गोड्डा की धरती पर पहुंचे.

इस दौरान आयोजित जनसभा में प्रत्याशी अमित मंडल जिलाध्यक्ष राजेश झा सहित युवा मोर्चा के कृष्ण कन्हैया व प्रियांशु ने माननीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित मंचासीन नेताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ पहना कर उनका अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश झा ने जनता को कार्यक्रम में आए तमाम नेताओं से परिचय कराया.

सभा में उपस्थित क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह भाजपा के प्रत्याशी अमित मंडल को स्पोर्ट करने गोड्डा पहुंचे हैं. झारखंड में बीजेपी की सरकार है तथा केंद्र में भी बीजेपी की सरकार होने से पूरे देश ही नहीं बल्कि झारखंड का भी लगातार विकास हुआ है.

इस बार भी झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी इसके लिए उन्होंने जनता से गोड्डा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में वोट करने की अपील की. वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी गवर्नमेंट में उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा है. बात चाहे समुद्री यातायात की हो या राष्ट्रीय राजमार्ग की तमाम क्षेत्रों में उन्होंने कार्य कर देश की प्रगति को विश्व पटल पर लाने का काम किया है. गडकरी ने गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे की भी सराहना की. कहा कि उन्होंने लोकसभा क्षेत्र का भरपूर विकास करने की कोशिश की है. चाहे गोड्डा को रेल से जोड़ने की बात हो या अन्य दिशाओं में निशिकांत ने अपना बखूबी काम किया है.

ठीक उसी प्रकार अमित मंडल एक युवा विधायक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में क्षेत्र में विकास की गति को आयाम दिया है. हमारी अपील है के इस बार पुनः आप सभी भाजपा प्रत्याशी अमीत मंडल को वोट कर विधानसभा भेजने का काम करें. यदि दोनों जगह भाजपा की सरकार होगी तो विकास की गति निश्चित तौर पर दोगुनी होगी. उनका मानना है कि युवाओं को एक युवा ही समझ सकता है तथा देश की तरक्की करनी है तो एक युवा विधायक चुनने की आवश्यकता है.

वहीं दूसरी ओर विधायक अमित मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिन्होंने अपने कार्यकाल में देश में विकास की गति को एक नया आयाम दिया है. गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने का भाजपा ने भरपूर प्रयास किया है. आधी आबादी कही जाने वाली महिला शक्ति का भी विकास से जोड़ने का काम किया है.

उन्होंने बताया कि महिलाओं को रसोई गैस सहित प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतार कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है. केंद्र में मोदी सरकार तथा राज्य में रघुवर सरकार के बनने से इस डबल इंजन की सरकार ने दोनों ही जगहों पर विकास की गति को भरपूर तरीके से गति देने की कोशिश की है. प्रत्याशी मंडल ने कहा कि वह जनता से अपील करते हैं कि यदि उनके कार्यकाल में जनता को क्षेत्र का सही विकास नहीं हुआ है तो वह उन्हें वोट ना करें किंतु यदि उन्हें यह लगता है कि क्षेत्र का विकास हुआ है और गांव को सड़क से जोड़ने, महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास, चेक डैम, पुलिया सहित पेंशन आदि का लाभ उनकी सरकार ने दिया है तो वह अवश्य रूप से उनके पक्ष में वोट करें.

महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जनता वैसे प्रत्याशी के पक्ष में अपना वोट कभी नहीं करेगी जिसके नाम पर बीसो केस दर्ज है. साफ एवं स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को ही जनता वोट करेगी. इस दफे जनता का मूड साफ दिखाई दे रहा है कि वह भाजपा को वोट करने जा रही है. उन्होंने जनता से अपील की है कि वह भाजपा को क्षेत्र से जिताने का काम करें साथ ही विधानसभा भेजकर अपने क्षेत्र का विकास करने में महती भूमिका निभाये. मौके पर हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फास्टैग से आज सुसज्जित नहीं हुए तो हो सकता है नुकसान

Next Post

लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल की कीमत में गिरावट, डीजल के भाव में स्थिरता

Next Post
लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल की कीमत में गिरावट, डीजल के भाव में स्थिरता

लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल की कीमत में गिरावट, डीजल के भाव में स्थिरता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d