BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री के बयान से कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर: मिस्फीका हसन

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
मंत्री के बयान से कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर: मिस्फीका हसन
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया

रांची: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री के बयान पर झारखंड प्रदेश भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने कहा कि हाथरस की घटना पर कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रही परंतु इन्हें अपने शाषित राज्यों की घटनाओं पर शर्म नहीं आ रही.

हसन ने कहा कि अपने प्रदेश की घटना छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया को छोटी घटना लगती है, जबकि भाजपा शासित राज्यों की घटनाएं विकराल लगती है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से कांग्रेस पार्टी का वास्तविक चरित्र उजागर होता है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड सभी राज्यों में महिला प्रताड़ना, दुष्कर्म की अनेक घटनाएं रोज घट रही है.

झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए मिस्फीका ने कहा कि झारखंड की बहन, बेटियां पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है. मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र बरहेट हो या फिर राज्य की राजधानी रांची सर्वत्र भय का वातावरण है. माता-पिता बेटियों को बाहर भेजने से डर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में धार्मिक आश्रम हो या पुलिस गेस्ट हाउस कही भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि 9 महीने की सरकार में 1200 बलात्कार की घटनाएं पुलिस की रिकॉर्ड में दर्ज हुए है, इसी से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है.

हसन ने कहा कि सरकारी तंत्र की विफलता का आलम यह है कि बलात्कार की घटनाओं में महामहिम राज्यपाल को हस्तक्षेप की नौबत आ गई.

हसन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबान में झांके. भाजपा कही भी घटने वाली दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा करती है. योगी सरकार ने तो सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी, परंतु झारखंड में कितने दरिंदे पकड़े गए, कितने को सजा हुई, इसका जवाब देना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PWD ऐप्स से सुगम होगा दिव्यांगजनों का मतदान: हरिमोहन सिंह

Next Post

रांची महावीर मंडल ने दुर्गा पूजा के गाइडलाइंस को लेकर प्रशासन से की मुलाकात

Next Post
झारखंडवासी इस बार ऑनलाइन दर्शन कर पाएंगे माँ दुर्गा का, पूजा समिति सरकार को भेजेगी प्रस्ताव

रांची महावीर मंडल ने दुर्गा पूजा के गाइडलाइंस को लेकर प्रशासन से की मुलाकात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d