रांची: सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने देशभर के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों में भी कोरोना वायरस फैलने की सूचना मिलने पर बुधवार को कोविड-19 को कवर करने वाले और प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा करने वाले मीडियाकर्मियों के लिए एक परामर्श जारी किया है.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी मीडियाकर्मियों से आग्रह किया है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतें.

