BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार ने झारखण्ड में 1105.74 लाख रुपये के लघु उद्योग को मंजूरी

by bnnbharat.com
July 25, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

मधु उत्पादन, लाह के उत्पादन व वनोत्पाद को मिलेगा बढ़ावा

दो हजार लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष और हजारों लोगों के लिए खुला अप्रत्यक्ष रोजगार का मार्ग

दिल्ली/रांची: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की योजना संचालन समिति की बैठक में झारखण्ड में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1105.74 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत लोहरदगा में मधुमक्खी पालन व मधु उत्पादन के लिए 172.83 लाख, रामगढ़ के सुकरिग्रहा में आभूषण निर्माण हेतु 312.34 लाख, रांची के बुंडू में लाह प्रसंस्करण के लिए 471.25 लाख और गुमला में लाह व वनोत्पाद हेतु 149.32 लाख की परियोजना को स्वीकृति मिली है। परियोजना के कुल लागत का 15 प्रतिशत झारखण्ड सरकार द्वारा एवं शेष केंद्र सरकार एवं लघु उद्यमियों द्वारा वहन किया जाएगा।

लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जल्द योजना को धरातल पर उतारने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में से है। इन परियोजनाओं से 2 हजार लोग प्रत्यक्ष और हजारों लोग अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से आच्छादित होंगे। यह तो एक शुरुआत है। आने वाले समय में पूरे राज्य में इसका विस्तार कर लोगों को रोजगार का अवसर दिया जाएगा। लघु उद्योग का विस्तार किया होगा।

नई दिल्ली में आयोजित बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव श्री अरुण कुमार पांडा, झारखण्ड के उद्योग सचिव श्री के रवि कुमार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड श्री अजय कुमार सिंह, जिडको के महाप्रबंधक श्री श्री बी एम एल दास व अन्य उपस्थित थे।

यह है महत्वपूर्ण बातें

परियोजना के लिए NI-MSME और IMEDF नोडल एजेंसी रहेगी

तकनीकी एजेंसी JIIDCO को नियुक्त किया गया है

क्रियान्वयन ऐजेंसी मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड और अन्य होंगे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगर आयुक्त मनोज कुमार ने मृतक फलक के परिवार से मिले बंधाया ढाँढस

Next Post

कर्नाटक: 3 बागी विधायक अयोग्य घोषित

Next Post
कर्नाटक: 3 बागी विधायक अयोग्य घोषित

कर्नाटक: 3 बागी विधायक अयोग्य घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d