यूपी: बाराबंगी के एसपी ने कहा, “16 वर्षीय लड़की ने 4 मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. प्रथमद्रष्टया पता चला है कि लड़की अपने मामा के यहां गई थी उसका प्रेमप्रसंग एक स्थानीय लड़के से था, जिससे कल कुछ कहासुनी हुई, जिससे उसने आवेश में आकर ऐसा कदम उठाया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.”

