मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय एक किशोर द्वारा छह साल के एक लड़के के साथ कथित आप्रकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आरोपी को पकड़ लिया गया है.
उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस के अनुसार आरोपी छह साल के लड़के को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया. आरोपी को पकड़ लिया गया और बाद में उसे किशोर अदालत के सामने पेश किया गया.

