BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाबालिग की कराई गई जबरन शादी, बच्ची को किया गया रेस्क्यू

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
नाबालिग की कराई गई जबरन शादी, बच्ची को किया गया रेस्क्यू
Share on FacebookShare on Twitter

दूल्हे को पुलिस के सहयोग से चाइल्डलाइन ने कराया गिरफ्तार, गया जेल

चतरा: चतरा में एक बार फिर नाबालिग की जबरन शादी कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों द्वारा बच्ची की शादी की सूचना पर चाइल्डलाइन के सहयोग से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं नाबालिग विवाहित बच्ची को भी रेस्क्यू कर लिया गया है. जिसे मेडिकल जांच के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

चाइल्डलाइन की सदस्य अनिता मिश्रा ने बताया कि सिमरिया थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची की शादी गिद्धौर के बलबल मंदिर में कराए जाने की सूचना मिली थी. नाबालिग की शादी की शिकायत किसी ग्रामीण ने चाइल्डलाइन में कॉल कर के दी थी. शिकायत के बाद लोक प्रेरणा केंद्र व चाइल्डलाइन सिमरिया की टीम ने दोनों पक्षों से बात कर शादी रुकवा दी थी.

इतना ही नहीं चाइल्डलाइन व पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को शादी नहीं करने का निर्देश भी दिया गया था. लेकिन विगत 15 दिसंबर को बलबल मंदिर में शादी कर दी गई थी. मामले की सूचना एक सप्ताह बाद मिलते ही पत्थलगड़ा पुलिस ने चाइल्डलाइन के सहयोग से नाबालिग बच्ची को तत्काल रेस्क्यू करते हुए दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया. वहीं नाबालिग युवती को चाइल्डलाइन को सौंपा गया है.

बताया जा रहा है कि दूल्हे की यह दूसरी शादी थी. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. चाइल्डलाइन के सदस्य अनीता मिश्रा ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. ऐसे में कानून को चुनौती पेश करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिता व दादी ने मिलकर की अपने ही दुधमुंही बेटी की हत्या

Next Post

मानहानि केस: हेमंत सोरेन की तरफ से दायर मामले में हुई सुनवाई, बुरा फंसा ट्विटर, वकील को होना पड़ेगा पेश

Next Post
मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का लिया गया कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल

मानहानि केस: हेमंत सोरेन की तरफ से दायर मामले में हुई सुनवाई, बुरा फंसा ट्विटर, वकील को होना पड़ेगा पेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d