BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, महिला सहित 7 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 11, 2021
in समाचार
नौकरी खोजने आई लड़की से गैंगरेप
Share on FacebookShare on Twitter

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले से हैवानियत की घटना सामने आ रही है, जहां13 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. इस दर्दनाक हादसे की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने की है.

पीड़ित के माता-पिता शनिवार रात को जब काम से घर लौटे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी. नासिक रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया है कि बाद में उसकी तलाश करने पर उन्होंने पास के एक मकान की छत पर उसे रोता हुआ देखा था. रोने का कारण पूछने पर उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

अधिकारी ने बताया है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 19 से 29 साल के बीच है. एक नाबालिग को रविवार तड़के हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया है कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला को भी गिरफ्तार किया जिसने अपराध में आरोपियों की मदद की थी.

अधिकारी ने बताया है कि जिले के सरकारी अस्पताल में पीड़ित का उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल बच्ची काफी गहरे सदमे में है. जिसका उपचार किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने कृषि बिल को लेकर किया कमेटी का गठन

Next Post

राज्यपाल ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन पर मुख्य न्यायाधीश से की बात

Next Post
सुदूरवर्ती गांव जाकर जनजातियों को जागरूक करें शिक्षित वर्ग : द्रोपदी मुर्मू

राज्यपाल ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन पर मुख्य न्यायाधीश से की बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d