रांची: झारखंड में सोमवार को 940 नये कोरोना संक्रमित मिले. इसके साथ ही राज्य मे कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31118 हो गयी.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार सोमवार को कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत हो गयी, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 335 हो गयी है. वहीं कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 21025 हो गयी है. आज 889 लोगों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. वहीं 9758 संक्रमितों का इलाज विभिन्न कोविड- वार्ड में चल रहा है.
राज्य में आज भी सबसे अधिक 160 नये संक्रमित मरीज रांची जिले से मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम से 147 मरीज मिले, वहीं पश्चिमी सिंहभूम से 93, गिरिडीह से 80, धनबाद से 74, कोडरमा से 64, रामगढ़ से 39, बोकारो से 32, चतरा से 28, देवघर से 8, दुमका से 11, गढ़वा से 42, गोड्डा से 5, गुमला से 11, हजारीबाग से 33, जामताड़ा से 16, खूंटी से 21, लातेहार से 3, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 6, पलामू से 16, साहेबगंज से 24, सरायकेला से 16 और सिमडेगा से 6 नये संक्रमित मिले है.
राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब बढ़कर 67.56 प्रतिशत हो गयी है, हालांकि राष्ट्रीय औसतम 75.27प्रतिशत से यह करीब दस प्रतिशत कम है. वहीं मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है.

