रांचीः बिहार के पटना से 14 साल का एक नाबालिग घर से भाग कर रांची आ गया था. स्टेशन के uts काउंटर के पास भटकता देख rpf की टीम ने उसे पकड़ कर उससे पूछताछ की. इसमें उसने बताया कि वह पटना का रहने वाला है और परिजनों से नाराज होकर भागकर यहां आ गया है. नाबालिग के परिजनों को उसकी सूचना दी गई. फिलहाल उसके चाचा रांची रेलवे स्टेशन से उसे अपने साथ ले गए हैं.
वहीं पश्चिम बंगाल की एक महिला भटककर रांची पहुंच गई थी. उसे rpf की टीम ने उसके पति को सौंप दिया है. 34 वर्षीय महिला प्लेटफार्म नंबर 1 पर भटकते हुए मिली. rpf की मेरी सखी टीम की सदस्य प्रियंका कुमारी, पी कच्छप और सोनम कुमारी ने जब उससे पछताछ कि तो वह अपने पति का नाम नंबर और पता बताया. इसके बाद rpf की टीम ने उसके पति से संपर्क किया और रांची रेलवे स्टेाशन बुलाया. रांची स्टे शन पर आरपीएफ ने महिला को उसके पति के हवाले कर दिया.

