BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने खुद को लगाई आग

by bnnbharat.com
October 11, 2020
in समाचार
किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के रीवा में एक नाबालिग लड़की के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया. इससे आहत किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली. पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है. 

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है. 14 साल की किशोरी के साथ सात अक्तूबर को दरिंदगी की गई. घटना के समय उसके परिजन रिश्तेदारी में गए थे और बड़ी बहन बकरियां चराने के लिए गई थी. शाम लगभग चार बजे गांव का ही एक 15 वर्षीय नाबालिग उसके घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ हैवानियत की.

इससे आहत किशोरी ने लड़के के सामने ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली. उसका पूरा शरीर धू-धू करके जलने लगा. यह देखकर लड़के के होश उड़ गए. उसने घर में मौजूद गद्दे से किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर झुलस गया था. इसके बाद लड़का मौके से फरार हो गया. पीड़िता जली अवस्था में घर के अंदर ही पड़ी रही. 

शाम को जब परिजन वापस आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. वे इलाज के लिए तुरंत पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करवाया और आरोपी को पकड़ लिया गया है. घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है. दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.

रीवा के एसडीओपी आरके सिंह ने बताया कि पीड़िता का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि नाबालिग की इस घिनौनी हरकत के कारण किशोरी जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 74, 383 नए मामले, 918 की मौत

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 70 लाख के पार

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 70 लाख के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d