रुडकी: पुलिस ने नाबालिग बहनों के अपहरण के आरोप में दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ितों के मेडिकल और बयान के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पेशी के बाद दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से दस अक्तूबर को दो नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. पुलिस ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर सामने आया. उप निरीक्षक विनोद गोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.
एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि दस अक्तूबर को क्षेत्र निवासी दो नाबालिग बहनें लापता हो गई थी. जिनको रोडवेज अड्डे से सकुशल बरामद कर लिया गया है. अपहरण और पॉक्सो के आरोप में गौतम निवासी सैनिक कॉलोनी और विशाल निवासी चावमंडी को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ितों के बयान और मेडिकल कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

