गुमला: झारखंड के गुमला जिले के असरो गांव में एक दम्पति में बहस हो गई और इसी बात पर पति से बहस के बाद पत्नी ने नाबालिग बेटे को बुलाया . 14 साल के लड़के ने माता पद्मावती और पिता के बीच हुई बहस के बाद पिता अनिल की हत्या कर दी. आपको बता दें की 30 वर्षीय अनिल कुमार सिंह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। जबकि नाबालिग कक्षा 9वीं का छात्र है.
दरअसल गुरुवार को घर लौटने पर अनिल सिंह ने अपनी बेटी से बाइक को धक्का देने के लिए कहा तो इसी बात पर उनकी पत्नी नाराज हो गई.और उसने बेटे को बुलाया और पिता को पीटने के लिए कहा. पुलिस ने कहा कि गुस्से में हुई शुरुआती लड़ाई के बीच बेटा चाकू ले आया और उसने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक के शव को हिरासत में लेकर बेटे आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है.

