BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाबालिग ने ली ट्रेनी एसआई की जान

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in Uncategorized
नाबालिग ने ली ट्रेनी एसआई की जान

नाबालिग ने ली ट्रेनिंग एसआई की जान

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: शहर में कोरोना को लेकर लॉक डाउन है. जिला प्रशासन द्वारा लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है, लेकिन लोग हैं कि मानने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. सड़कें खाली होने के कारण कुछ लोगों ने इसे अपनी जागीर समझ ली है और तेजी में ड्राइव कर रहे हैं.

इसी तरह के एक घटनाक्रम में तेजी और लापरवाही से बाइक चला रहे युवकों ने एक प्रशिक्षु एसआई की जान ले ली. घटना आज सुबह की ही है. बाइक पर तीन लड़के सवार थे और खास बात यह है कि वे नाबालिग थे. कानून नाबालिगों के साथ नर्म रुख अपनाता है और इसी का परिणाम है कि ये नाबालिक सख्त सजा से बच जाते हैं. इसका एक सशक्त उदाहरण हमें निर्भया केस में देखने को मिल रहा है.

Also Read This: युवक की धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या, विधायक भूषण तिर्की का रिश्ते में था भतीजा

जानकारी के मुताबिक मृतक प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, बर्मा माइंस थाना में पदस्थापित थे. मूल रुप से बिहार के पटना जिले के सिंगोरी थानान्तर्गत करनपुरा निवासी अविनाश कुमार के पिता भागलपुर में एसआई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके हैं.

बताते हैं कि अविनाश कुमार गोलमुरी पुलिस लाइन में रहते थे. पुलिस लाइन गेट से बाहर निकलते ही पीछे से बाइक सवार लड़कों ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. बाइक पर तीन लड़के सवार थे और तीनों नाबालिग हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अविनाश कुमार वहीं गिर पड़े. इसके बाद तीनों लड़कों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें दोबच कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Also Read This: सभी बैंक सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक ही खुले रहेंगे: डीसी

तत्काल घायल एसआई को टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उनकी शादी तय हो चुकी थी और आगामी 4 मई को उनकी शादी होनी थी. इस बीच हुए इस हादसे ने पुलिस महकमे के साथ ही उनके परिवार को भी बड़ा सदमा दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक की धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या, विधायक भूषण तिर्की का रिश्ते में था भतीजा

Next Post

गंभीरता से लॉकडाउन का करें अनुपालन, वरना सख्ती से निपटेगी पुलिस: थाना प्रभारी

Next Post
गंभीरता से लॉकडाउन का करें अनुपालन, वरना सख्ती से निपटेगी पुलिस: थाना प्रभारी

गंभीरता से लॉकडाउन का करें अनुपालन, वरना सख्ती से निपटेगी पुलिस: थाना प्रभारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d